Thursday, November 15, 2012

बादल से निकली पानी  की बूँद अगर  नदी में गिर जाए तो उसकी कोई पहचान नहीं बनती , पर वही बूँद अगर कमल के पत्ते  पर गिर जाए  तो मोती की भांति चमकती है  अपना स्थान सोच समझ कर चुनो 

भावना कितनी भी अच्छी हो  लोग दिखावा देखते हैं 
दिखावा कितना भी कर लो भगवान् भावना देख लेंगे 

एक बात समझ लो  मै  लोगों से कैसा भी व्यवहार  करूँ , वे अपने मूड और ज़रुरत के हिसाब से प्रतिक्रिया देंगे.


Wednesday, November 7, 2012

today's gyaan


·        तीन दोस्तों की कहानी
धन ज्ञान और विश्वास
एक बार तीनो को बिछड़ना पड़ा
बात करने लगे, कौन कहाँ मिलेगा
ज्ञान बोला,मैं लिखे हुए(किताबों) में मिलूँगा
धन बोला, मैं लेख(भाग्य) में मिलूँगा
विश्वास उदास आवाज़ में बोला, मैं एक बार चला जाता हूँ तो फिर कभी नहीं मिलता


·      शायद मुझे सबको खुश करना बेशक ना आता हो
पर मेरी भावना किसी को चोट पहुँचाने की कभी नहीं रही

·      दोस्त को दोस्त का धन्यवाद कभी नहीं करना चाहिए बस इतना ध्यान रखे जब दोस्त को आवश्यकता पड़े तो दोस्त उसके काम आये


·      किसी मंदिर की दीवार पर लिखा था,   जब तू अपने लिए दुआ मांगे तो दूसरों के लिए भी मांग लेना, कई बार कईयों की खुशियाँ तेरी दुआ की इंतज़ार में होती हैं
·      समय और समझ दोनों एक साथ नसीब वालों को मिलती हैं, नहीं तो समय पर समझ नहीं आता और समझ आने तक समय जा चुका होता है
·      बदलाव हमेशा अच्छा लगता है पर बदलते लोग हमेशा दुःख पहुंचाते हैं


·      एक पत्थर सिर्फ एक बार मंदिर जाता है और भगवान् बन जाता है, इंसान रोज़ मंदिर जाता है पर भगवान् तो छोडो इंसान भी नहीं बन पाता


·      जब कोई तुम्हारा अपना तुम पर गुस्सा होना तुम पर चिल्लाना छोड़ दे तो समझ जाना, तुम अब उसके दिल से निकल चुके हो और वो अब तुम पर अपना हक नहीं समझता


·      इंसान ने भगवान् से पूछा, तू मेरी दुआ उसी वक़्त क्यूँ नहीं सुनता, भगवान् हँसे और बोले, मैं तेरे गुनाहों की सज़ा भी तो उसी वक़्त नहीं देता


·      कई बार हम ये समझते हैं कि हमे किसी की ज़रुरत नहीं| पर जब ज़रुरत पड़ती है तो हमारे पास कोई नहीं होता


·      अच्छा व्यवहार ख़ूबसूरती की कमी को ढक देता है परन्तु खूबसूरती कभी भी अच्छे व्यवहार की कमी को नहीं ढक पाती.


·      मधुर सम्बन्ध तकिये की तरह होते हैं
थकान में आराम देते हैं
दुःख में आंसू सोखते हैं
खुशी  में सीने से लगाये जाते हैं
और गुस्सा आने पर हमारे घूंसे भी सहन करते हैं


·      दुनिया में आधे दुखों की वजह गलत लोगों से सही की उम्मीद करने से और आधे दुखों की वजह सही लोगों में कमियाँ ढूँढने की आदत है


·      मुसीबत आने पर बहुत सोच समझ कर किसी से मदद माँगना क्यूंकि मुसीबत थोड़े समय की होती है और अहसान सारी ज़िन्दगी का 


·      हमें चोट पहुँचाने वालों को अगर हम माफ़ नहीं करते तो वो हमारे दिमाग में बिना किराया दिए कब्ज़ा करके बैठे रहेंगे


·      आपकी ज़िन्दगी कितनी खुशहाल है इसके बजाये भगवान् यह देखता है कि आपकी वजह से कितने लोग खुशहाल हैं


·      विश्वास उस स्टीकर की तरह है जो एक बार उतारे जाने के बाद दोबारा चिपकाए जाने पर चिपक बेशक जाए पर पहले वाली मजबूती कभी नहीं आती


·      इंसान का गुस्सा सिर्फ शब्दों में हो दिल में नहीं
सद्भावना दिल में हो सिर्फ शब्दों में ना हो


·      ज़िन्दगी को बदलने में वक़्त नहीं लगता पर कई बार वक़्त बदलने में ज़िन्दगी लग जाती है


·      शब्द आपके अधिकार में होते हैं जब तक आप उन्हें नहीं बोलते पर एक बार आप उन्हें बोल देते हैं तो फिर आप उनके अधिकार में आ जाते हैं इसलिए जब बोलो बहुत सोच समझ कर बोलो


·      समय सेहत और सम्बन्ध इन पर कीमत नहीं लिखी परन्तु इनके जाने के बाद इनकी सही कीमत का एहसास होता है


·      जो आपको दूसरों से मिलता है वो आपके अपने स्वभाव और व्यवहार का प्रतिफल होता है.


·      बेहद नम्र और मधुर इंसान को कभी नहीं होना चाहिए, सोये हुए हिरन को कोई भी पत्थर मार सकता है, पर सोते हुए शेर के आसपास कोई आवाज़ भी करने की हिम्मत नहीं रखता


·      लोगों और परिस्थितियों से कभी परेशान ना होना क्यूंकि वे आपकी प्रतिक्रिया के बिना आपको अशक्त हैं


·      चाह कुछ नहीं बदलती, निर्णय कुछ बदलाव लाता है परन्तु निश्चय सब संभव कर देता है


·      संपर्क ही संबंधों की जान हैं संपर्क टूटा सम्बन्ध ख़त्म


·      प्रत्येक सुबह उम्मीद ले कर आती है और प्रत्येक बीता हुआ दिन अनुभव दे जाता है


·      सच बोल कर ज़ख़्मी करने वालों से झूठ बोल कर मरहम लगाने वाले ज्यादा बेहतर होते हैं


·      कुविचार और तनाव पक्षियों की तरह होते हैं, आप उन्हें अपने आसपास उड़ने से नहीं रोक सकते पर आप चाहो तो उन्हें अपने दिमाग में घोंसला बनाने से तो रोक ही सकते हो


·      दुनिया में अच्छे इंसान की तलाश करने की बजाये आप स्वयं अच्छे बन जाओ, हो सकता है किसी की तलाश समाप्त हो जाए


·      जब आपके पास पैसा होता है तो आप भूल जाते है दुनिया कौन है और जब आपके पास पैसा नहीं होता तो दुनिया भूल जाती है कि आप कौन है


·      जब कोई आप पर अंध-विश्वास करे तो कभी उसका विश्वास तोड़ कर उसे अँधा साबित मत करना


·      अगर कोई आपके पास अपनी तकलीफ का हल लेने आये तो यह मत समझना कि वह कमज़ोर या अल्पबुद्धि है बल्कि उसके मन में अपने लिए उसके सम्मान और विश्वास को देखना


·      ज़िन्दगी की सफलता इस बात में है कि वो कितनी और जिंदगियों को संवारती है.


·      कई बार इंसान समझ नहीं पाता क्या अच्छा है
वो झूठ जो हंसा दे या वो सच जो रुला दे


·      इतने भावनात्मक ना बनो कि तुम्हारा दिल दुखे और इतने मतलबी ना बनो कि दूसरों का दिल दुखे


·      बहस में अपनी आवाज़ नहीं बल्कि तर्क का पैनापन बढाओ जीत तुम्हारी होगी


·      हम अपनी क्षमताओं को नहीं अपनी इच्छाओं को बढ़ा रहें हैं और यही दुःख का कारण है.


·      खुशमिजाज़ लोगों के पास सब कुछ नहीं होता बल्कि वे हर परिस्थिति में ख़ुशी ढूंढ लेते हैं


·      इस दुनिया में कोई भी व्यस्त नहीं है, सब बातें प्राथमिकता की हैं जो आपको ज्यादा प्यारा होता है उसके लिए आप कम प्यारे का समय चुरा ही लेते हो


·      एक अच्छा इंसान अगर सौ बार रूठे उसे १०० बार मना लो क्यूंकि कीमती मोतियों की माला बार बार टूटने पर भी पिरो ली जाती है


·       कौन कहता है इश्वर नज़र नहीं आते अरे यारों जब मुसीबत पड़ती है तो सिर्फ वो ही नज़र आते हैं


·      अच्छे लोग हमारे जीवन में हमारे भाग्य से आते हैं और उनका हमारे जीवन में ठहराव हमारे हुनर से होता है 
आज तक दुनिया में किसी को अपना कसूर नहीं दिखाई दिया है, जिसे दिखाई दे गया वो बेहतर इंसान बन गया है 

ज़िन्दगी में हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना, ज़िंदगी में मुसीबत इतने अचानक आ जाती है कि हमे तैयार का मौका ही नहीं मिलता 

जब हम दिल से  भलाई करते हैं तो हमें दिल से भले लोग ही मिलते हैं 

लोग उस वक़्त हमारी कद्र नहीं करते जब हम अकेले और परेशान होते हैं बल्कि उस वक़्त हमें याद करते हैं जब वो खुद 
परेशान और उदास होतें हैं.

भगवान् ने आपको ज़िन्दगी आपको सुख देने के लिए नहीं बल्कि दूसरों को सुख पहुंचाने के लिए दी है.

जिनके सपने बड़े, जिनका इरादा पक्का, और जिनमे मेहनत  का ज़ज्बा होता हैं केवल वही महान बनते हैं.

जो अपनी विचारधारा में बदलाव ला सकतें हैं केवल वही अपने भाग्य को बदलने में कामयाब होतें हैं.




Wednesday, October 24, 2012

आपकी ज़िंदगी कितनी खुशहाल है इससे भगवान् को कोई फर्क नहीं पड़ता, पर आपकी वजह से कितने लोग खुशहाल हैं, भगवान् इसका बहुत ध्यान रखते हैं

मेरे व्यक्तित्व और मेरे व्यवहार एक से कभी नहीं हो सकते, मेरा व्यक्तित्व मेरी सोच मेरे संस्कार को दिखाता है और मेरा व्यवहार आपके व्यवहार की प्रतिक्रिया है,

दुनिया में कभी किसी अच्छे इंसान की तलाश में मत निकलना, बल्कि खुद बेहतरीन बनने की कोशिश करना, इससे किसी की तलाश ख़त्म हो जायेगी 
अगर आप किसी बुरे इंसान के साथ इस उम्मीद से अच्छाई करते हैं कि आपने अच्छा किया तो वो अच्छा ही करेगा तो समझ लीजिये| यह वही बात हुई. मैंने अगर साँप को नहीं काटा वो मुझे नहीं काटेगा 

ज़िंदगी में खतरे उठाने से कभी मत चूकना, अगर कामयाब हुए तो लोगों के लिए मिसाल बन जाओगे, अगर असफल हुए तो भी लोगों के लिए सबक बन जाओगे 

तीन बातें कभी मत भूलना 
      # जो चीज़ तुम चाहते हो उसे पाने की कोशिश अगर .         नहीं की, तो वो तुम्हे कभी नहीं मिलेगी 
       # जब तक तुम मांगोगे नहीं पाओगे नहीं 
      # अगर तुमने कदम नहीं बढाया तुम जहाँ के तहां                                                                                                           .          ही रहोगे 

रोज़ अपने आप से बातें करो, अपने कार्यों का मूल्याङ्कन करो, अपने गलतियों की समीक्षा करो, अपनी जीत के कारण समझो. यह बेहतरीन बनने का सही मार्ग है.

आपके आँसुओं में छिपी खुशी और आपकी हंसी में छुपा दर्द जो पहचान ले केवल वही आपका अपना है 

निकम्मा कभी कोई गलती नहीं करता, गलती वही करता है जो काम कर रहा हो, दुनिया में सबसे बड़ी गलती है== निकम्मा रहना 

अगर लोग आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं तो इसकी वजह एक ही है,  आप आगे निकल गए हैं और वो पीछे रह गए हैं 

सही समय पर बहाई गयी पसीने की एक बूँद भविष्य के दस आँसुओं का बहाव रोक सकती है 

हरेक मुसीबत एक लाल बत्ती की तरह है, थोड़े से सब्र के बाद यह हरी हो जायेगी 

टांगों के सहारे चलने वाला मंजिल पा लेगा 
इरादों के साथ चलने वाला दूसरों के लिए मंजिल बन जाएगा 

याद करना और याद आना दो अलग अलग बातें हैं, मै याद उन्हें करता हूँ जिन्हें मै अपना समझता हूँ, और मै याद उन्हें आता हूँ जो मुझे अपना समझते हैं 

चाहे ज़िंदगी में कुछ भी बनो, जो बनो बेहतरीन बनना.


Saturday, September 29, 2012

आज का ज्ञान

श्रद्धा और प्रार्थना अदृश्य होती हैं 
परन्तु वे असंभव को संभव बना देती हैं.
भगवान् चमत्कार अवश्य दिखाते हैं
परन्तु पहले अपने मन मे विश्वास का दीपक जलाए रखें.



जीवन मिलना भाग्य की बात है 
मृत्यु होना समय की बात है 
मृत्यु के बाद भी लोगों की याद में बने रहना 
कर्मों की बात है 


जब तक इंसान ये नहीं जानता कि
किस विषय में उसका ज्ञान कम है या है ही नहीं 
वह कभी तरक्की नहीं करता 
तरक्की की पहली सीढ़ी है 
अपने ज्ञान की कमियाँ दूर करना  

Tuesday, July 3, 2012

gyaan 32


विवेक का विवेक 

आपका मुस्कुराता हुआ चेहरा जिंदगी की नेमत है.
अगर आप मुस्कराहट दूसरों के चेहरे पर लाते हैं

तो आप जिंदगी के लिए नेमत बन जाते हैं 

gyaan 31

विवेक  का विवेक 






आपके बच्चे वही बनेंगे जो आप हैं


 
तो आप वो बनिए जो आप चाहतें हैं कि आपके बच्चे


 बनें.


आप चाहते हैं कि आपके बच्चे शिष्टाचार सीखें तो 




आप खुद शिष्टाचार से रहिये





आप चाहते हैं कि आपके बच्चे सेवाभावी बनें तो आप 





खुद सेवा करना शुरू कीजिये 





बच्चा जैसा देखेगा वैसा ही बनेगा

gyaan 30

विवेक   का  विवेक 



अगर आपको चुनाव करना हो
तो बेहतरीन चुनना,
 अगर चुनाव करने का मौका ना हो
 तो
जो करने को मिले वो बेहतरीन करना

gyaan 29

विवेक का विवेक 


कार का आगे देखने वाला विंडस्क्रीन
 कितना बड़ा होता है
और पीछे देखने वाला साइडमिरर कितना छोटा होता है.
पता है ये आपको क्या शिक्षा देता है.
 ध्यान आगे की ओर रखो,
 भूतकाल पर नज़र कम से कम डालो.

Tuesday, May 1, 2012

gyaan 28

विवेक  का  ज्ञान 

जैसे पानी का स्वाद बहुत प्यास लगने पर  ही पता लगता है 
वैसे ही सही इंसान की पहचान उसकी अनुपस्थिति में होती  है 

Monday, April 30, 2012

gyaan 27


विवेक का ज्ञान
     ख़ामोशी से ऊंची आवाज़ कोई नहीं होती
     जो आपकी ख़ामोशी को समझ लेते हैं वो     आपकी बातों का गलत मतलब कभी नहीं निकालेंगे

gyaan 26


विवेक का ज्ञान
   लगातार मिलती असफलताओं से कभी मत घबराना   कई बार गुच्छे की आखिरी चाबी से ताला खुल जाता है

gyaan 25


विवेक का ज्ञान
अच्छा नेता वही है जो
गलत काम करने वाले को सही काम करना सिखाए
सही काम करने वाले को बढ़िया काम करना सिखाये    
बढ़िया काम करने वाले को बेहतरीन काम करना सिखाए

gyaan 24


विवेक का ज्ञान
     भगवान ने कहा
        तुम सोने से पहले सबको माफ कर देना
     मै तुम्हारे जागने से पहले तुम्हे माफ कर दूँगा  

gyaan 23


विवेक का ज्ञान

कोई हमारे बारे में अच्छा कह दे  तो हम खुश हो जाते हैं और अगर कोई बुरा कहदे तो हम नाराज हो जाते हैं. सोचिये ज़रा  आप अपने मूड का रिमोट दूसरों को क्यूँ दिए हुए हैं. 

gyaan 22


          विवेक का ज्ञान

भगवन बुद्ध ने शान्ति की चाहत के लिए महल त्यागे थे,
        और
               हम बुद्धू महलों की चाहत में शान्ति त्याग चुके हैं.

Sunday, April 29, 2012

gyaan 21

विवेक का ज्ञान 
इंसान की नरमी को उसकी कमजोरी मत समझना 
दुनिया में सबसे नरम पानी होता है 
पर उसकी शक्ति  चट्टानों की सख्ती को भी तोड़ डालती  है 

gyaan 20

विवेक का ज्ञान 
मैंने सीखा 
      अकेले आये थे अकेले जाना है  और दुनिया में रहते हुए भी आप अक्सर अपने आप को अकेला ही पाते हैं 

मैंने सीखा 
      जो लोग आपके इर्द गिर्द खड़े नज़र आते हैं वो अपने मतलब से वहां खडे हैं, जिस दिन उनका स्वार्थ हल नहीं हुआ वे चले जायेंगे 

मैंने सीखा 
     अगर आप किसी से बहुत ज्यादा सेवा या प्यार करें तो यह आपको दुःख मिलने का कारण बनेगा 

मैंने सीखा 
   जिसे आप अपना समझा उसकी मारी सुई की चोट तलवार सा दुःख देगी 

मैंने सीखा 
   सर टिकाने के लिए कंधा ना हो तो अकेले रोने वाला ज्यादा रोता है 

मैंने सीखा 
    अपने आत्म-सम्मान को मार कर किसी की कोई बात  ना सुनना 

मैंने सीखा 
  स्वयं से प्यार करो , लोगों से प्यार करो, किसी से कोई उम्मीद भी ना करो  

gyaan 19


विवेक का ज्ञान
जिंदगी सबसे कठिन पाठशाला होती है
आपको पता नहीं होता
       आप किस कक्षा में हैं
       आपकी अगली परीक्षा कब होगी
       आप नक़ल भी नहीं कर सकते क्यूंकि किसी और को आपके जैसा प्रश्नपत्र नहीं मिला होता 

gyaan 18


विवेक का ज्ञान
जिंदगी इस सोच के साथ जियो
   मुझसे नफरत करने वाले से नफरत करने का मेरे पास समय नहीं,  मै मुझसे प्यार करने वालों को प्यार करने में व्यस्त हूँ 

gyaan 17


विवेक का ज्ञान
जिंदगी मे हम जो चाहते हैं वो आसानी से नहीं मिलता
सच ये है जो हम चाहते हैं वो आसान नहीं होता 

gyaan 16


विवेक का ज्ञान
हमारी बुद्धिमानी की पहचान हमारे ज्ञान से नहीं होती
बल्कि सही समय पर सही निर्णय लेने से होती है 

gyaan 15


विवेक का ज्ञान
इंसान सारी जिंदगी दो चेहरे नहीं भूल पाता
एक जिसने मुसीबत में साथ दिया हो
एक वो जिसने मुसीबत के वक्त साथ ना दिया हो


gyaan 14


 विवेक का ज्ञान

जिंदगी घसीटने  और जीतने में बस यही फर्क है
आप की सोच कौन सी है
क्या मै कर सकूंगा
हाँ मै कर दिखाऊंगा