· तीन
दोस्तों की कहानी
धन ज्ञान और विश्वास
एक बार तीनो को
बिछड़ना पड़ा
बात करने लगे, कौन
कहाँ मिलेगा
ज्ञान बोला,मैं लिखे
हुए(किताबों) में मिलूँगा
धन बोला, मैं
लेख(भाग्य) में मिलूँगा
विश्वास उदास आवाज़
में बोला, मैं एक बार चला जाता हूँ तो फिर कभी नहीं मिलता
· शायद मुझे सबको खुश करना बेशक ना आता हो
पर मेरी भावना किसी को चोट पहुँचाने की कभी नहीं रही
· दोस्त को दोस्त का धन्यवाद कभी नहीं करना चाहिए बस
इतना ध्यान रखे जब दोस्त को आवश्यकता पड़े तो दोस्त उसके काम आये
· किसी मंदिर की दीवार पर लिखा था, जब तू अपने लिए दुआ मांगे तो दूसरों के लिए भी
मांग लेना, कई बार कईयों की खुशियाँ तेरी दुआ की इंतज़ार में होती हैं
· समय और समझ दोनों एक साथ नसीब वालों को मिलती
हैं, नहीं तो समय पर समझ नहीं आता और समझ आने तक समय जा चुका होता है
· बदलाव हमेशा अच्छा लगता है पर बदलते लोग हमेशा
दुःख पहुंचाते हैं
· एक पत्थर सिर्फ एक बार मंदिर जाता है और भगवान्
बन जाता है, इंसान रोज़ मंदिर जाता है पर भगवान् तो छोडो इंसान भी नहीं बन पाता
· जब कोई तुम्हारा अपना तुम पर गुस्सा होना तुम पर
चिल्लाना छोड़ दे तो समझ जाना, तुम अब उसके दिल से निकल चुके हो और वो अब तुम पर
अपना हक नहीं समझता
· इंसान ने भगवान् से पूछा, तू मेरी दुआ उसी वक़्त
क्यूँ नहीं सुनता, भगवान् हँसे और बोले, मैं तेरे गुनाहों की सज़ा भी तो उसी वक़्त
नहीं देता
· कई बार हम ये समझते हैं कि हमे किसी की ज़रुरत
नहीं| पर जब ज़रुरत पड़ती है तो हमारे पास कोई नहीं होता
· अच्छा व्यवहार ख़ूबसूरती की कमी को ढक देता है
परन्तु खूबसूरती कभी भी अच्छे व्यवहार की कमी को नहीं ढक पाती.
· मधुर सम्बन्ध तकिये की तरह होते हैं
थकान
में आराम देते हैं
दुःख
में आंसू सोखते हैं
खुशी में सीने से लगाये जाते हैं
और
गुस्सा आने पर हमारे घूंसे भी सहन करते हैं
· दुनिया में आधे दुखों की वजह गलत लोगों से सही की
उम्मीद करने से और आधे दुखों की वजह सही लोगों में कमियाँ ढूँढने की आदत है
· मुसीबत आने पर बहुत सोच समझ कर किसी से मदद
माँगना क्यूंकि मुसीबत थोड़े समय की होती है और अहसान सारी ज़िन्दगी का
· हमें चोट पहुँचाने वालों को अगर हम माफ़ नहीं करते
तो वो हमारे दिमाग में बिना किराया दिए कब्ज़ा करके बैठे रहेंगे
· आपकी ज़िन्दगी कितनी खुशहाल है इसके बजाये भगवान्
यह देखता है कि आपकी वजह से कितने लोग खुशहाल हैं
· विश्वास उस स्टीकर की तरह है जो एक बार उतारे
जाने के बाद दोबारा चिपकाए जाने पर चिपक बेशक जाए पर पहले वाली मजबूती कभी नहीं
आती
· इंसान का गुस्सा सिर्फ शब्दों में हो दिल में
नहीं
सद्भावना
दिल में हो सिर्फ शब्दों में ना हो
· ज़िन्दगी को बदलने में वक़्त नहीं लगता पर कई बार
वक़्त बदलने में ज़िन्दगी लग जाती है
· शब्द आपके अधिकार में होते हैं जब तक आप उन्हें
नहीं बोलते पर एक बार आप उन्हें बोल देते हैं तो फिर आप उनके अधिकार में आ जाते
हैं इसलिए जब बोलो बहुत सोच समझ कर बोलो
· समय सेहत और सम्बन्ध इन पर कीमत नहीं लिखी परन्तु
इनके जाने के बाद इनकी सही कीमत का एहसास होता है
· जो आपको दूसरों से मिलता है वो आपके अपने स्वभाव
और व्यवहार का प्रतिफल होता है.
· बेहद नम्र और मधुर इंसान को कभी नहीं होना चाहिए,
सोये हुए हिरन को कोई भी पत्थर मार सकता है, पर सोते हुए शेर के आसपास कोई आवाज़ भी
करने की हिम्मत नहीं रखता
· लोगों और परिस्थितियों से कभी परेशान ना होना
क्यूंकि वे आपकी प्रतिक्रिया के बिना आपको अशक्त हैं
· चाह कुछ नहीं बदलती, निर्णय कुछ बदलाव लाता है
परन्तु निश्चय सब संभव कर देता है
· संपर्क ही संबंधों की जान हैं संपर्क टूटा
सम्बन्ध ख़त्म
· प्रत्येक सुबह उम्मीद ले कर आती है और प्रत्येक
बीता हुआ दिन अनुभव दे जाता है
· सच बोल कर ज़ख़्मी करने वालों से झूठ बोल कर मरहम
लगाने वाले ज्यादा बेहतर होते हैं
· कुविचार और तनाव पक्षियों की तरह होते हैं, आप
उन्हें अपने आसपास उड़ने से नहीं रोक सकते पर आप चाहो तो उन्हें अपने दिमाग में
घोंसला बनाने से तो रोक ही सकते हो
· दुनिया में अच्छे इंसान की तलाश करने की बजाये आप
स्वयं अच्छे बन जाओ, हो सकता है किसी की तलाश समाप्त हो जाए
· जब आपके पास पैसा होता है तो आप भूल जाते है
दुनिया कौन है और जब आपके पास पैसा नहीं होता तो दुनिया भूल जाती है कि आप कौन है
· जब कोई आप पर अंध-विश्वास करे तो कभी उसका
विश्वास तोड़ कर उसे अँधा साबित मत करना
· अगर कोई आपके पास अपनी तकलीफ का हल लेने आये तो
यह मत समझना कि वह कमज़ोर या अल्पबुद्धि है बल्कि उसके मन में अपने लिए उसके सम्मान
और विश्वास को देखना
· ज़िन्दगी की सफलता इस बात में है कि वो कितनी और
जिंदगियों को संवारती है.
· कई बार इंसान समझ नहीं पाता क्या अच्छा है
वो झूठ जो हंसा दे या वो सच जो रुला दे
· इतने भावनात्मक ना बनो कि तुम्हारा दिल दुखे और
इतने मतलबी ना बनो कि दूसरों का दिल दुखे
· बहस में अपनी आवाज़ नहीं बल्कि तर्क का पैनापन
बढाओ जीत तुम्हारी होगी
· हम अपनी क्षमताओं को नहीं अपनी इच्छाओं को बढ़ा
रहें हैं और यही दुःख का कारण है.
· खुशमिजाज़ लोगों के पास सब कुछ नहीं होता बल्कि वे
हर परिस्थिति में ख़ुशी ढूंढ लेते हैं
· इस दुनिया में कोई भी व्यस्त नहीं है, सब बातें
प्राथमिकता की हैं जो आपको ज्यादा प्यारा होता है उसके लिए आप कम प्यारे का समय
चुरा ही लेते हो
· एक अच्छा इंसान अगर सौ बार रूठे उसे १०० बार मना
लो क्यूंकि कीमती मोतियों की माला बार बार टूटने पर भी पिरो ली जाती है
· कौन कहता
है इश्वर नज़र नहीं आते अरे यारों जब मुसीबत पड़ती है तो सिर्फ वो ही नज़र आते हैं
· अच्छे लोग हमारे जीवन में हमारे भाग्य से आते हैं
और उनका हमारे जीवन में ठहराव हमारे हुनर से होता है